मेरी प्यारी बिटिया...
तू नन्ही सी छोटी सी
मेरी बिटिया
प्यार और मासूमियत भरी
जादुई पुड़िया ।
तुझे
जन्म देकर खुद को
आनंदित किया
अपने
संसार को एक बार
फिर आबाद किया
।
तू ही मेरी ममता
की छाया
तू ही मेरे प्यार
का साया ।
तू ही मेरी ख़ुशियों
का ख़ज़ाना
प्यार
भरा हमारा दोस्ताना ।
तुझ
में अपना बचपन देखा
है
तुझ
में अपना यौवन पाया
है ।
तेरी
हर ख़ुशी ने धूम मचाई
है
मुझमें
तू समाई है ।
तुझ
में देखी अपनी परछाईं
प्रेम
का गीत दिया सुनाई
।
पढ़ाना
तुझे, है
मेरा शौक़
पर बिछड़ने का भी रहता
है ख़ौफ़ ।
तुझे
अपने से दूर न
होने दूँ
तेरी
जुदाई से सदा डरूँ
।
पर ना जा तू
दुःख पर मेरे
तूने
करें है रोशन दीये
।
जिस
घर भी जाएगी
उसे
स्वर्ग सा सुंदर बनाएगी
।
दिल
से दिल का रिश्ता
है
तू मेरे दिल का
टुकड़ा है ।
तुझे
विदा भी करना है
नए रास्तों से जोड़ना है
।
तेरा घर भी
बसाना है
ख़ुशियों
से दामन भरना है।
मेरा
आशीष लेती जा
भाई- पिता की
चाहत ले जा ।
चाहें
जाए सात समन्दर पार
तू रहेगी दिल के पास
।
तू ही मेरे जीवन
का सार
तू ही मेरी खुशियों
का संसार ।
तुझ
बिन मेरा जीवन निराधार
तुझ
बिन मेरा जीवन निराधार
।

Comments
Post a Comment